Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने सप्तपर्णी का पौधा रोपा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पर्यावरण को बचाना और उसका संवर्धन करना हम सबका दायित्व है। पर्यावरण बचाने के लिए मैंने संकल्प लिया है, जिसके अनुसार मैं प्रतिदिन एक पौधा रोप रहा हूँ। पेड़ बढ़ेंगे तो धरती बचेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी वर्गों से आव्हान किया कि वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसका संरक्षण करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में सप्तपर्णी का पौधा रोपा। सप्तपर्णी (अल्स्टोनिया स्कोलैरिस) एक औषधि सदाबहार वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में औषधि के रूप में आत्यधिक महत्व है। यह दुर्बलता दूर करने, खुले घावों को ठीक करने और पीलिया एवं मलेरिया के उपचार में काम आता है।

 

#पौधा रोप

Source : Agency

पाठको की राय